आचार्य कुलदीप पाण्डेय

आचार्य कुलदीप पाण्डेय के बारे में

“हरि हर हरात्मक” ज्योतिष के माध्यम से भूमण्डल पर सनातन वैदिक धर्म एवम् धार्मिक परंपराओं तथा ईश्वरीय सत्ता को उन्नति के सर्वोच्च शिखर पर ले जाने हेतु प्रयासरत, आचार्य कुलदीप पाण्डेय जी महाराज उच्च शिक्षित तथा सरल, सरिस, सत्य एवं सार्थक ज्योतिष वास्तु सलाहकार हैं।

उन्होने महर्षि महेश योगी वेद विज्ञान विद्यापीठ प्रयागराज से ज्योतिष एवं पांडित्य कर्मकांड की प्रारम्भिक शिक्षा प्राप्त की है तथा श्री सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणासी से स्नातक आचार्य की उच्च शिक्षा प्राप्त की है। अनेक शास्त्रीय वैदिक ग्रंथों का अध्ययन करते हुए आचार्य कुलदीप पाण्डेय ने अपने पितामह जी से ज्योतिष विज्ञान एवं तंत्र विज्ञान का समुचित प्रशिक्षिण लिया है जो अपने जीवनकाल में ज्योतिष के एक महान चिकित्सक रहे हैं।

आचार्य कुलदीप पाण्डेय शास्त्रानुमोदित एवं तंत्रानुमोदित सूझबूझ तथा बुद्धि कौशल से अनेकों हज़ारों व्यथित और पीड़ित समस्याग्रस्त व्यक्तियों को उनकी वैवाहिक, व्यवसायिक, राजनीतिक, नौकरी, तरक्की, संतान, शैक्षिक, संपत्ति, वाहन, जीविका, विवाह विच्छेद, न्यायलयीय विवादों, कारावास दंड इत्यादि समस्याओं से मुक्ति दिलाने में सहायता कर रहे है। आचार्य कुलदीप पाण्डेय जी अपने व्यवसाय के प्रति गंभीर, संवेदनशील और निष्ठावान हैं। उनका उद्देश्य जनसाधारण को जीवन के प्रति सकारात्मक बनाना है। वह अनुशासित, कठोर किन्तु सरल, धार्मिक और आध्यात्मिक व्यक्तित्व के स्वामी हैं।

Share this content:

Pandit Vishwanath Dwivedi is active, expressive, social, interested in many things. Pandit Vishwanath Dwivedi has more than 8 years of executive experience in the field of Astrology.

Post Comment

Copyright © 2025 Hari Har Haratmak. All rights reserved.

"enter" 2026 | Powered By SpiceThemes