मुहूर्त एक समय मापन इकाई है। मुहूर्त, ज्तोतिष के छः अंगों (जातक, गोल, निमित्त, प्रश्न, मुहूर्त, गणित) में से एक अंग है।

जातकगोलनिमित्तप्रश्नमुहूर्त्ताख्यगणितनामानि।
अभिदधतीहषडङ्गानि आचार्या ज्योतिषे महाशास्त्रे॥ (प्रश्नमार्ग)

शुभ कार्य करने के लिए वांछित समय के गुण-दोष का विचिन्तन मुहूर्त के अन्तर्गत प्रतिपादित है।

सुखदुःखकरं कर्म शुभाशुभमुहूर्त्तजं।
जन्मान्तरेऽपि तत् कुर्यात् फलं तस्यान्वयोऽपि वा॥

वार, नक्षत्र, तिथि, करण, नित्ययोग, ग्रह, राशि ये मुहूर्त्त-निर्णय के लिए आवश्यक हैं।


error: Content is protected !!